Lenovo tablet launch लेनावो ने 7600mAh बैटरी के साथ नया टेबलेट लांच किया

lenovo Legion Y700 Gen 4

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lenovo ने अपना नया टैबलेट Lenovo Legion Y700 Gen 4 लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट टैबलेट Snapdragon 8 Elite SoC से लैस किया गया है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। जिसके साथ में कंपनी ने 16 जीबी रैम दी है। डिवाइस 8.8 इंच डिस्प्ले साइज में आता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में 7600mAh की बैटरी है। यहां पर कंपनी ने 1200sq mm का एक बड़ा वेपर चैंबर दिया है जो टैबलेट की कूलिंग करता रहता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Lenovo Legion Y700 Gen 4 Price

प्रमुख विशेषताएँ

लेनोवो लीजन Y700 Gen 4 टैबलेट की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

  • डिस्प्ले: 8.8 इंच का डिस्प्ले, 3040×1904 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 600 निट्स ब्राइटनेस, 12-बिट रंग गहराई, और उच्च DCI-P3 रंग कवरेज।
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जो शक्तिशाली प्रदर्शन प्रदान करता है।
  • मेमोरी और स्टोरेज: 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ विस्तार योग्य।
  • बैटरी: 7600mAh की बैटरी, 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग तकनीक के साथ।
  • ऑडियो: डुअल JBL स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस के साथ, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए शानदार ध्वनि प्रदान करते हैं।
  • कैमरा: 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा, जो फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 14 पर आधारित ZUI 14, जो उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाता है।
  • कूलिंग सिस्टम: 12,000 वर्ग मिमी वाष्प चैंबर और सेंटर कूलिंग आर्किटेक्चर 2.0, जो लंबे गेमिंग सत्रों के दौरान डिवाइस को ठंडा रखता है।
  • डिज़ाइन: 6.99 मिमी पतला और 340 ग्राम वजन, काले और सफेद रंग विकल्पों में उपलब्ध।
Lenovo Legion Y700 Gen 4 Features

Lenovo Legion Y700 Gen 4 Price, Availability

Lenovo Legion Y700 Gen 4 को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए CNY 3,299 (लगभग Rs. 39,000) से शुरू होती है, जबकि 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग Rs. 44,900) है। इसे ब्लैक, और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। Lenovo China ई-स्टोर के जरिए इसे खरीदा जा सकता है। 

Lenovo Legion Y700 Gen 4 Features, Specifications

Lenovo Legion Y700 Gen 4 में 8.8 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। टैबलेट में 3,040×1,904 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह हाई DCI-P3 कलर कवरेज करता है। इसके अलावा कंपनी ने टैबलेट में TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया है जो ब्लू लाइट से आंखों को बचाता है। 

Lenovo का लेटेस्ट Legion Y700 Gen 4 गेमिंग टैबलेट पावरफुल चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है जिसके साथ 16GB की LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। यहां पर कंपनी ने 1200sq mm का एक बड़ा वेपर चैंबर दिया है जो टैबलेट की कूलिंग करता रहता है। जिससे हैवी यूसेज के दौरान भी टैबलेट को हीट होने से रोकता है। 

Lenovo Legion Y700 Gen 4 टैबलेट में कंपनी ने 7600mAh की बैटरी दी है। इसके साथ में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह गेमर्स के लिए काफी उपयोगी फीचर माना जाता है। टैबलेट की मोटाई 6.99mm है और वजन 340 ग्राम है। 

Facebook
Twitter
WhatsApp
X
Picture of Lucky

Lucky

नमस्ते! मैं लकी सिंह हूँ। 👋 मुझे टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया बहुत पसंद है। मैंने यह ब्लॉग इसलिए शुरू किया ताकि मैं अपने भारतीय भाई-बहनों को Tech News और Sarkari Yojana की जानकारी उनकी अपनी भाषा में दे सकूँ। अगर आपको मेरे आर्टिकल पसंद आते हैं, तो मुझे सोशल मीडिया पर जरूर फॉलो करें!