Cm Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan अब किसानो को मिलेगे 8000 रुपये प्रति वर्ष

Lucky

Updated on:

Cm kisan samman nidhi yojana

CM Kisan Samman Nidhi Yojana: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के किसानों के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम Cm kisan yojana rajasthan हैं। इस योजना के शुभारंभ पर टोंक के कृषि उपज मंडी में 30 जून को समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के 65 लाख से अधिक किसानों को Cm kisan yojana की पहली किस्त के रूप में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसके द्वारा किसानों के बैंक खाते में इतनी बड़ी राशि 650 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। अगर आप भी राजस्थान राज्य के किसान है और जानना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में CM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत आपकी पहली किस्त आपके बैंक खाते में आ गयी है या नही या आप अपना नाम मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना लाभार्थी लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में किसानों की स्थिति ज्यादा बेहतर नही है। हालांकि किसानों के हित मे भारत सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा काफी लाभकारी योजनायें चलायी जा रही है जैसे कि अभी हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार ने अपने राज्य के किसानों की स्थिति को बेहतर करने और उन्हें आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2024 की शुरुआत की है।

इस योजना के अंतर्गत किसानों हर साल 2000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह सहायता राशि किसानों को किश्त के रूप में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। अब राजस्थान किसानों को CM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ कैसे मिलेगा?

इसके लिए क्या दस्तावेज पात्रता निर्धारित किये गए है? उसके बारे में सभी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बतायेगे आप इस आर्टिकल को पूरा पड़े |

CM Kisan Samman Nidhi Yojana:

CM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल पूरा अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राजस्थान 2024 से संबंधित सभी जानकारी बताएगें।

See also  Rajasthan Mukft Mati Chak Yojana निशुल्क मशीन आवेदन

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राजस्थान की पहली क़िस्त

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राजस्थान के तहत पहली किस्त के रूप में 30 जून 2024 को लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 1000 रुपए की राशि जारी की गई है। दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में 500-500 रुपए दिए जाएंगे। आपको बता दें कि दूसरी और तीसरी किस्त रूप में दी जाने वाली 500-500 रुपए की राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के साथ ट्रांसफर की जाएगी। Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan 1st Installment किस किस को मिली है।

इसके लिए आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी सूची चेक कर सकते हैं। यह योजना न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी। बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।

Cm kisan yojana rajasthan की विशेषताये

किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए पीएम किसान निधि सम्मान योजना की तर्ज पर राजस्थान मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया है।

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan 2024 के माध्यम से राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत तीन अलग अलग किस्तों में 2000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा 30 जून 2024 को इस योजना की पहली किस्त 1000 रुपए लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजी गई हैं।

See also  RBSE 10th Result 2025:RBSE 10वीं रिजल्ट 2025: आज 4 बजे घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड के 10वीं के परिणाम

इस योजना के तहत 65 लाख किसानों को लाभ प्रदान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा 650 करोड़ रुपए की राशि किसानों को जारी की गई। Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan 2024 का लाभ अधिक से अधिक किसानों को पहुंचाने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा योजना का संचालन किया जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। आर्थिक सहायता राशि का उपयोग किसान कृषि से संबंधित जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकेंगे। यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त पर किसान आर्थिक रूप से सक्षम होंगे।

Cm kisan yojana rajasthan पात्रता

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan 2024 के अंतर्गत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा। जोकि कुछ इस प्रकार है।

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।  राज्य के किसान नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • छोटे, लघु एवं सीमांत किसान इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसान योजना के लिए पात्र होंगे। 

Mukhyamantri Kisan Yojana 2024 दस्तावेज

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राजस्थान के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आवेदक किसान को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
See also  मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना: में 10 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस फ्री

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के किसान नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

CM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आपको PM Kisan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
CM Kisan Samman Nidhi Yojana
  • होम पेज पर आपको New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर आवेदन करने हेतु दो ऑप्शन मिलेंगे। Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration
CM Kisan Samman Nidhi Yojana
  • Rural Farmer Registration का विकल्प उन किसानों के लिए है जो ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं।
  • Urban Farmer Registration यह विकल्प उन किसान नागरिकों के लिए है जो शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं।
  • आपको इन दोनों में से अपने रजिस्ट्रेशन का चुनाव करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य का नाम और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। अब आपको प्राप्त OTP अगले पेज पर दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त होगी।
  • अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेज एवं आवेदन फॉर्म की जांच के बाद आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा। 

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024 | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

Leave a Comment