E Shram Card 3000 Pension Yojana Online Apply

pm sym 3000 pension yojan

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) शुरू की गई है। यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो नियमित पेंशन या रिटायरमेंट लाभ से वंचित रहते हैं।

असंगठित का क्या मतलब है

मैं आज आप को बता दूँ कि असंगठित का क्या मतलब है असंगठित कार्य क्षेत्र का मतलब है की जो लोग मजदूरी , या अस्थाई कार्य करते है . जैसे ठेल लगाना, रोजनदारी कार्य पर जाना , या किसी एसी कम्पनी या दुकान पर कार्य करना जिसमे उनका PF नही कटता है छोटे दुकानदार, किसान, निर्माण कार्य करने वाले (मिस्त्री,बेलदार) ऐसे कार्य करने वाले लोग असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले होते है

इस योजना में 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए ₹3000 मासिक पेंशन (60 साल के बाद) तय है, और उसी हिसाब से हर उम्र के लिए फिक्स मासिक योगदान (किश्त) निर्धारित है। सरकार भी उतना ही योगदान देती है।

Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan योजना क्या है?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को ₹3000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन दी जाती है।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप जितना रुपये आप किश्त में भरते है उतना ही रुपये सरकार दे द्वारा आपके श्रम योगी मानधन योजना में जमा करती है जैसे अगर आपकी इस समय 18 वर्ष की उम्र है और आपकी किस्त 55 महीने 60 वर्ष तक भरनी है तो सरकार भी आपके श्रम योगी मानधन योजना में 55 रुपये महीने 60 वर्ष तक जमा करेगी और आपको 60 वर्ष की उम्र होने पर 3000 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे

उम्र के हिसाब से महीने और साल किश्त (Mandhan Yojana )

उम्र (Age)मासिक किश्त (₹)सालाना किश्त (₹)
18 वर्ष55660
19 वर्ष58696
20 वर्ष61732
21 वर्ष64768
22 वर्ष68816
23 वर्ष72864
24 वर्ष76912
25 वर्ष80960
26 वर्ष851020
27 वर्ष901080
28 वर्ष951140
29 वर्ष1001200
30 वर्ष1051260
31 वर्ष1101320
32 वर्ष1201440
33 वर्ष1301560
34 वर्ष1401680
35 वर्ष1501800
36 वर्ष1601920
37 वर्ष1702040
38 वर्ष1802160
39 वर्ष1902280
40 वर्ष2002400

कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

यह योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है, जैसे:

  • मजदूर (Labour)
  • रिक्शा चालक
  • घरेलू कामगार
  • छोटे दुकानदार
  • कृषि श्रमिक

पात्रता (Eligibility)

  • उम्र: 18 से 40 वर्ष
  • मासिक आय: ₹15,000 तक
  • EPFO / ESIC / NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits मुख्य बातें

  • 60 साल के बाद ₹3000 प्रति माह पेंशन
  • जितना आप देंगे, उतना ही सरकार भी देगी
  • बैंक से ऑटो डेबिट होता है
  • बीच में छोड़ने पर कुछ नियमों के अनुसार पैसा वापस मिल सकता है

1. पेंशन सुरक्षा

60 वर्ष के बाद हर महीने ₹3000 की पेंशन

2. सरकार की भागीदारी

आपके बराबर योगदान सरकार देती है

3. परिवार को लाभ

अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो:

  • जीवनसाथी को 50% पेंशन मिलती है

4. आसान भुगतान

  • बैंक खाते से ऑटो-डेबिट
  • मासिक, तिमाही या वार्षिक भुगतान विकल्प

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) ऑनलाइन कैसे करे

  1. नजदीकी CSC (Common Service Center) या जन सेवा केंद्र पर जाएं
  2. आधार कार्ड और बैंक खाता लेकर जाएं
  3. ई-श्रम कार्ड
  4. पहली किश्त आपकी CSC या जन सेवा करने पर ही जमा होगी उसके बाद जो भी बैंक खाता आप अपने श्रम योगी मानधन योजना से लिंक करायेगे उससे हर महीने कटते (ऑटो डेबिट) होते रहेंगे
  5. अगर किसी महीने आपके बैंक में रुपये नही होते है अगले महीने दो किश्त कट जाएँगी

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

महत्वपूर्ण बातें

  • 60 वर्ष से पहले योजना छोड़ने पर नियम अनुसार पैसा वापस मिलता है
  • नियमित योगदान जरूरी है
  • यह योजना लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा देती है

Facebook
Twitter
WhatsApp
X
Picture of Lucky

Lucky

नमस्ते! मैं लकी सिंह हूँ। 👋 मुझे टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की दुनिया बहुत पसंद है। मैंने यह ब्लॉग इसलिए शुरू किया ताकि मैं अपने भारतीय भाई-बहनों को Tech News और Sarkari Yojana की जानकारी उनकी अपनी भाषा में दे सकूँ। अगर आपको मेरे आर्टिकल पसंद आते हैं, तो मुझे सोशल मीडिया पर जरूर फॉलो करें!