IND vs ZIM जिम्बाबे ने भारत को 13 रनों से हराया |

Lucky

Updated on:

आज से IND vs ZIM के बीच पांच टी-20 मैचो की सीरीज की शुरुआत हुई जिसमे पहली बार अंतराष्ट्रीय टीम का शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है | जिम्बाब्वे के खिलाफ आज से शुरू हुई पांच मैच की टी-20 सीरीज से अपने कप्तानी करियर की शुरुआत बहुत खराब रही | पांच मैचो की सीरिज में भारत अपना पहला T-20 मैच 13 रनों से हार गया | T20 विश्व कप 2024 का ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम की यह पहली सीरिज है | पहला मुकाबला शाम 4:30 बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी।

IND vs ZIM टीम इंडिया कभी नहीं भूलेगी जिम्बाब्वे से मिली हार

IND vs ZIM पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। हैरानी की बात यह है कि टीम इंडिया पिछले सप्ताह टी20 विश्व कप का खिताब जीती थी। अब उन्हें टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं करने वाली टीम ने हराया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  CBSE BOARD 2025 RESULTS LIVE

भारतीय टीम 20 ओवर में 116 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। यह भारत के खिलाफ डिफेंड किया गया सबसे छोटा टारगेट है। इससे पहले टीम इंडिया 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 127 का टारगेट चेज नहीं कर पाई थी। भारत की पारी 102 रनों पर सिमट गई। 2016 के बाद टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का यह सबसे छोटा स्कोर है। ओवरऑल टीम का सबसे छोटा स्कोर 74 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में बना था।

भटकते फरियादी, नहीं मिलते

Leave a Comment