क्या आप भी बेटी की शादी के खर्च को लेकर टेंशन में हैं? रुकिए! अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आपको अब कर्ज लेने की जरूरत नहीं है। 2026 में Mukhymantri Samuhik Vivah Yojana 2026 न केवल आपकी बेटी की शादी धूमधाम से कराएगी, बल्कि ₹1,00,000 की बड़ी आर्थिक मदद भी देगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 के सत्र के लिए बजट जारी कर दिया है। समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) ने स्पष्ट किया है कि इस साल गरीब परिवारों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग जनों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
Mukhymantri Samuhik Vivah Yojana 2026 क्या है?
यह योगी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक है। इसका सीधा मकसद है—“दहेज मुक्त और भव्य विवाह।” समाज के वो लोग जो गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आते हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, उनकी बेटियों की शादी सरकार एक भव्य समारोह (Grand Event) में कराती है।
इस योजना में सभी धर्म और समुदाय के लोग (हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई) अपनी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर सकते हैं।
₹1,00,000 का हिसाब: आपको क्या और कैसे मिलेगा?
अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि पैसा किसको मिलता है? वर को या वधू को? मेरे अनुभव के अनुसार, यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। नीचे दी गई Table को ध्यान से देखें:
| विवरण (Category) | धनराशि (Amount) | किसको मिलेगी? |
| नकद सहायता (Cash) | ₹65,000/- | सीधे कन्या (Bride) के बैंक खाते में |
| विवाह सामग्री (Gifts) | ₹20,000/- | वर-वधू को (कपड़े, बर्तन, पायल, आदि) |
| आयोजन खर्च (Event) | ₹15,000/- | टेंट, बिजली, पानी, भोजन आदि के लिए |
| कुल योग (Total) | ₹1,00,000/- | प्रति जोड़ा |
Note: ₹65,000 वधू के खुशहाल दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए दिए जाते हैं, इसलिए कन्या का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
My Personal Opinion / Expert Advice (मेरी सलाह)
“मैने पिछले कुछ सालों में देखा है कि कई पात्र लोगों के फॉर्म सिर्फ इसलिए रिजेक्ट हो जाते हैं क्योंकि लोगो इस फॉर्म को भरते समय दस्तावेज पूर्ण नही कर पाते है जब फॉर्म को भरने के लिए दस्तावेज पूर्ण कर लेते है तो सरकार का जो बजट होता है पूरा हो जाता है या जिस ब्लाक/ नगर निगम में शादी के जोड़ो की संख्या पूरी हो जाती है और एक कारण उनके बैंक खाते और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होती है।
मेरी सलाह : आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके सभी दस्तावेज पूर्ण है और नही है तो जल्द से जल्द दस्तावेजो पूरा करे और कन्या के आधार कार्ड (Aadhaar) और बैंक पासबुक में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बिल्कुल एक समान हो। साथ ही, आपका बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए एक्टिव होना चाहिए, और कन्या के आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए वरना ₹65,000 अटक सकते हैं।”
Mukhymantri Samuhik Vivah 2026: पात्रता (Eligibility)
2026 में आवेदन करने के लिए सरकार ने कुछ नियम निर्धारित किए हैं। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो ही आवेदन करें:
- निवासी: आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आय सीमा (Income Limit): परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 (दो लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आयु (Age Limit):
- कन्या की उम्र शादी की तारीख को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- वर (लड़के) की उम्र 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
- श्रेणी: निराश्रित, गरीब परिवार, विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिलाएं भी पुनर्विवाह के लिए पात्र हैं।
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Required List)
फॉर्म भरने बैठने से पहले ये कागज स्कैन करके रख लें:
- कन्या और वर का आधार कार्ड (Aadhaar Card) मोबाइल नंबर लिंक हो।
- कन्या और वर का जन्म प्रमाण पत्र (या स्कूल की मार्कशीट/वोटर आईडी)।
- कन्या के पिता का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अगर पिता जी की मृत्यु के बाद माँ / भाई का आय प्रमाण पत्र और पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र ।
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)।
- कन्या का बैंक पासबुक (Bank Passbook)।
- वर-वधू की पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर (जो चालू हो)।
- वधु का हस्ताक्षर
UP Samuhik Vivah 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)
अब प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है। आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं:
- Official Website: सबसे पहले यूपी समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट (
cmsvy.upsdc.gov.in) पर जाएं। - Registration: होमपेज पर “आवेदन करें” (Apply Now) लिंक पर क्लिक करें।
- Details: फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें—जैसे आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि आदि।
- OTP Verification: कन्या के मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरीफाई करें।
- Form Filling: अब पूरा फॉर्म खुलेगा। इसमें माता-पिता का नाम, पता, जाति आय प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स और वर (Groom) की जानकारी सही-सही भरें।
- Upload Docs: फोटो और हस्ताक्षर जाति आय बैंक वर – वधु के फोटो आधार कार्ड अपलोड करें और ‘Submit’ कर दें।
- Printout: सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
क्या फॉर्म भरने के बाद कुछ और करना है?
जी हाँ! ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, उसका प्रिंटआउट और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर अपने खंड विकास अधिकारी (BDO Office) या जिला समाज कल्याण अधिकारी के ऑफिस में जमा कराएं। तभी आपका वेरिफिकेशन पूरा होगा।
❓ FAQ: आपके सवाल, हमारे जवाब
Q1: क्या विधवा महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं?
Ans: जी हाँ, बिल्कुल। विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिलाएं भी पुनर्विवाह के लिए Mukhymantri Samuhik Vivah 2026 में आवेदन कर सकती हैं। और इस योजना का लाभ ले सकती है |
Q2: पैसे कब तक खाते में आते हैं?
Ans: ब्लाक/नगर निगम के लेवल पर शादी संपन्न होने के बाद, अधिकारियों द्वारा वेरिफिकेशन किया जाता है। जादातर विवाह के 15-30 दिनों के भीतर ₹65,000 कन्या के खाते में आ जाते हैं।
Q3: क्या शादी में हमें अपनी तरफ से कुछ खर्च करना होगा?
Ans: नहीं, सामूहिक विवाह समारोह का पूरा खर्च (भोजन, टेंट, सजावट) सरकार द्वारा दिए गए ₹15,000 प्रति जोड़े के बजट से मैनेज किया जाता है। आपको बस मेहमानों को लेकर पहुंचना है।
Conclusion (निष्कर्ष)
Mukhymantri Samuhik Vivah 2026 गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ₹51,000 की मदद और शादी के खर्च से मुक्ति—यह एक बेहतरीन अवसर है। अगर आप या आपके आसपास कोई ऐसा परिवार है जिसे इसकी जरूरत है, तो उनकी मदद जरूर करें।
SAMUHIK VIVAH आवेदन पत्र संशोधित करने के लिए यहाँ क्लिक करे
आवेदन पत्र संशोधन – केवल वही आवेदन संशोधित किये जा सकते हैं जिनको SMS गया है